फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ग्राहकों और व्यापारियों के चालान काटने का विरोध, डीसीपी ट्रैफिक को ज्ञापन सौंपा

Shikha Pandey Updated Tue, 28 Jul 2026 09:40 PM IST

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के अध्यक्ष अचल गुप्ता की अगुवाई में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार के डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें कानपुर दक्षिण के प्रमुख बाजारों में पार्किंग सुविधा न होने और ग्राहकों, व्यापारियों के वाहनों के अनावश्यक चालान होने पर नाराजगी जताई। क्रेन द्वारा वाहन उठाए जाने से बाजार पर पड़ रहे असर के बारे में बताया। व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम, एसीपी ट्रैफिक, ट्रैफिक इंस्पेक्टर और संबंधित थानों के प्रभारियों के साथ संयुक्त बैठक कर दक्षिण के प्रमुख बाजारों में अधिकृत पार्किंग स्थल चिह्नित किए जाएं। कानपुर दक्षिण के 13 प्रमुख और अतिव्यस्त चौराहों पर यातायात को सुचारू बनाने के लिए ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएं। इस मौके पर सरदार नीतू सिंह, पवन तिवारी, यूबी सिंह, रोमी सिंह, रामजी अग्रवाल, रमन गुप्ता वारसी, सचिन दुआ, विपुल साहा, आलोक त्रिपाठी, मुकेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें