शुक्लागंज में मरहला चौराहे से आजाद मार्ग होकर जाजमऊ हाईवे के बीच शुक्रवार को विद्युत विभाग ने नई एचटी लाइन डालने व पोल शिफ्ट करने का काम कराया। इसकी वजह से सात मोहल्लों की बिजली सात घंटे तक गुल रही। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। चैत्र नवरात्र की नवमी होने से लोगों को ज्यादा दिक्कत हुई। कई मोहल्लों में पानी का भी संकट गहराया रहा।