लखनऊ और कानपुर को जोड़ने वाला करीब 50 साल पुराना जाजमऊ गंगापुल अब गंभीर बदहाली का शिकार है। ये पुल 1975 में चालू हुआ था। पुल की सड़क पर छोटे-बड़े 100 से अधिक गड्ढे हैं। कई जगह गड्ढों के बीच लोहे की सरिया बाहर निकल आई है। सुरक्षा रेलिंग और फुटपाथ भी कई स्थानों पर जर्जर हालत में हैं। हालात इतने खराब हैं कि पुल से गुजरते समय वाहनों की रफ्तार अपने आप कम हो जाती है। राहगीरों का कहना है कि पुल की हालत गांव की खराब सड़कों से भी बदतर हो चुकी है।