कल्याणपुर पनकी रोड से मसवानपुर को जाने वाली सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। कई जगह तो पूरी सड़क पर ही गड्डे हैं और सड़क उखड़ चुकी है। सड़क पर बजरी फैली हुई है। वाहन सवारों को इन्हीं गड्डों से होकर गुजरना पड़ता है। पास के दुकानदारों के मुताबिक यहां गड्ढा मुक्त अभियान के दौरान काम ही नहीं हुआ है।