फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नरवल थाना परिसर में पुलिस कर्मियों ने खेली कपड़ा फाड़ होली

नरवल थाना परिसर में गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने परंपरागत अंदाज में कपड़ा फाड़ होली खेलकर रंगों के पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाया। थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे पर रंग और गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। पूरे परिसर में होली गीतों की गूंज और रंगों की बौछार से वातावरण पूरी तरह उत्सवमय हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार पाल ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि त्योहार को शांति और सुरक्षित तरीके से मनाएं और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। इस आयोजन से यह संदेश गया कि पुलिसकर्मी जहां एक ओर समाज की सुरक्षा में तत्पर रहते हैं, वहीं त्योहारों पर जनता के साथ मिलकर खुशियां भी साझा करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें