सिंहपुर, नारामऊ, मंधना, बिठूर, कुरसौली, टिकरा में जमकर जमीनों और प्लाट की खरीदफरोख्त चल रही है। इन क्षेत्रों में आपको कई जगह ऐसी प्लाटिंग साइड देखने को मिल जाएगी जिन पर ना तो कोई नक्शा या परमिशन का बोर्ड आपको नजर आएगा। ऐसे में केडीए लगातार इन क्षेत्रों में अपनी कार्यवाही कर रहा है और अवैध रूप से हो रही प्लाटिंग सीटों को सील कर रहा है।