फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: निराला नगर में टूटी पाइप लाइन, सड़कों पर बह रहा पानी

Shikha Pandey Updated Wed, 10 Jun 2026 12:03 AM IST

दक्षिण क्षेत्र के निरालानगर, जूही लाल कॉलोनी, सफेद कॉलोनी, पीली कॉलोनी, अंबेडकर नगर में एक सप्ताह बाद सोमवार को पानी आया। यह खुशी एक दिन बाद ही काफूर हो गई। मंगलवार को जलापूर्ति का प्रेशर बढ़ाए जाने पर निरालानगर मोहन चौराहे के पास नाले के किनारे पाइप लाइन में लीकेज से पानी सड़क पर बहने लगा। वहीं, घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व नगर निगम ने जेसीबी से नाले की सफाई कराई थी। इस दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी और उसके ऊपर सिल्ट डाल दी गई थी। उस समय जलापूर्ति बंद होने के कारण लीकेज की जानकारी नहीं हो सकी। पानी की सप्लाई शुरू होते ही लीकेज से पानी बहने लगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें