कैंट स्थित छावनी परिषद कार्यालय में मृतक आश्रित नौकरी के लंबित मामलों को लेकर सोमवार को पीड़ित परिवारों ने प्रदर्शन करते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी। वर्षों से नौकरी की मांग कर रहे मृतक आश्रित परिवारों का आरोप है कि छावनी परिषद प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है, जिससे परिवार आर्थिक और मानसिक संकट से जूझ रहे हैं।