बीते करीब एक महीने से मैनावती मार्ग पर इस्कान मंदिर के पास सड़क धंसने से गहरा गड्डा हो गया है। इसी सड़क से बिठूर जाने के लिए शहर के बड़े अधिकारी इसी सड़क से होकर गुजरते हैं लेकिन इसके बावजूद यह गड्ढा किसी को नहीं दिखा।स्थानीय लोगों ने गड्ढे में गिरकर कोई वाहन घायल न हो जाये इसके लिए जुगाड़ वाली बैरीकेडिंग लगा दी है।