फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: व्यापारी सम्मेलन में घोषित की जाएगी नई कार्यकारिणी

Shikha Pandey Updated Mon, 20 Jul 2026 10:01 PM IST

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी कपिल सब्बरवाल की अगुवाई में सोमवार को लाजपतनगर स्थित कार्यालय में संगठन की बैठक हुई। इसमें बताया गया कि 30 जुलाई को नोएडा में व्यापारी सम्मेलन होगा। वहीं प्रादेशिक व जिला इकाइयों के सक्रिय पदाधिकारी को चयनित कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की कानपुर इकाई और युवा इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। जब तक नए पदाधिकारी की घोषणा नहीं हो जाएगी तब तक कार्यवाहक के रूप में इकाई कार्यरत रहेगी। कपिल ने बताया कि व्यापारी सम्मेलन में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह शामिल होंगे। बैठक में अजय सराफ, रंजीत सिंह, सौरव गुप्ता, अवनीत सिंह, रंजीत सिंह, हर्षदीप सिंह, सौरभ गोसाई, भारत त्रिवेदी, अंकुर गुप्ता, अनुज जायसवाल, आशीष गुप्ता, गुरमीत भाटिया, अमन भाटिया, सिमरप्रीत सिंह, प्रीतपाल सिंह बग्गा आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें