कल्याणपुर के बारासिरोही की नई बस्ती में जलनिकासी की समस्या से लोग परेशान हैं। यहां गलियों के मुकाबले नालियां ऊंची बनी होने के कारण सीवर का पानी घरों के सामने गली में भरा रहता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जमा गंदे पानी से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या बनी हुई है। लोगों ने संबंधित विभाग से नालियों का स्तर ठीक कराने और सीवर के पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।