फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मोबिल ऑयल फैक्टरी में लगी भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी

महाराजपुर थाना क्षेत्र के तिलसहरी बुजुर्ग गांव के पास शनिवार रात करीब दस बजे नारायण दीप केमिकल एंड लैब्स मोबिल ऑयल के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया जिससे पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। गोदाम के पास धान काट रहे किसानों ने बिना देर किए फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद जाजमऊ फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। फायर स्टेशन प्रभारी राहुल नंदन ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही टीम रवाना हो गई थी और आग पर काबू पाने के लिए करीब दो घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें