श्री अग्रसेन सेवा समिति के तत्वावधान सिविल लाइंस स्थित डीएवी लॉन में दसवां सामूहिक विवाह का आयोजन रविवार को हुआ। इसमें विधिविधान से 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन रहीं। समाजसेवी राजेश अग्रवाल को समिति ने अग्रकुल रत्न से सम्मानित किया। फिर समाजोपयोगी स्मारिका का विमोचन किया। फिर विधि-विधान से जयमाल समारोह का आयोजन हुआ। पांचवें रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष दिनेश चंद्र गोयल, संयोजक धीरज कनोडिया, समिति के प्रधानमंत्री दीपक कुमार अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, कमल किशोर अग्रवाल, नरेश कुमार गर्ग, अरुण अग्रवाल, विजय, गगन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।