फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मालगाड़ी का इंजन हुआ खराब, पौन घंटे बाधित रहा कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग

शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Mar 2025 10:16 PM IST

सहजनी रेलवे क्रॉसिंग से मगरवारा रेलवे स्टेशन के बीच कानपुर-लखनऊ डाउन रेल मार्ग पर पड़ने वाली चढ़ाई पर बुधवार को दोपहर मालगाड़ी का इंजन अचानक खराब हो गया। चालक किसी तरह मालगाड़ी को लेकर मगरवारा रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां तकनीकी खराबी दूर करने के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। इस बीच पौन घंटे तक कानपुर-लखनऊ रेल यातायात बाधित रहा। इस बीच कई ट्रेनें खड़ी रहीं। बुधवार दोपहर 1:45 बजे कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी जैसे ही सहजनी और मगरवारा रेलवे क्रॉसिंग के बीच पहुंची, इंजन में तकनीकी खराबी आ गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें