फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: खाद्य लाइसेंस को आजीवन मान्यता, व्यापारियों में उत्साह, मिठाई बांटी

केंद्र सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) लाइसेंस को आजीवन मान्यता दिए जाने पर शनिवार को भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ के बैनर तले नयागंज किराना बाजार में मिठाई का वितरण किया गया। वहीं व्यापारियों ने इसे कारोबार में सुगमता लाने वाला और उत्पीड़न रोकने वाला कदम बताया। क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने बताया कि इस निर्णय से शहर के लाखों व्यापारियों को लाभ होगा। अब बार-बार लाइसेंस नवीनीकरण से छुटकारा मिलेगा। जिससे समय और कागजी कार्रवाई की बचत होगी। यह फैसला व्यापारियों को निश्चिंत होकर व्यापार करने में सहायता करेगा और खाद्य विभाग के चक्कर लगाने से राहत देगा। दि किराना मर्चेंट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अलंकार ओमर ने कहा कि किराना बाजार में उत्साह है। कानपुर होटल और रेस्तरां एसोसिएशन के विक्रम पंडित ने भी खाने-पीने के उद्योगों को मिली इस राहत का स्वागत किया। कानपुर चाय व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम अग्रहरि ने बताया कि व्यापारी लंबे समय से यह मांग कर रहे थे। जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर बड़ी राहत दी है। इस दौरान रोशन लाल अरोड़ा, पवन दुबे, अमित दोसर, श्याम अग्रहरि, ईश्वर वर्मा, दिनेश गुप्ता, राजू चौधरी, शिबू गुप्ता, दीपक खन्ना,उमेश गुप्ता,शोभित गुप्ता, जितेंद्र गौड़, संजय राठौर, मनोज गुप्ता, राजेश गुप्ता आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें