कवि डॉ. कुमार विश्वास के प्रशंसकों के विश्वासम परिवार की ओर से उनकी कथा की पूर्व संध्या पर कंपनी बाग चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। यह पाठ युवा पीढ़ी को राम पथ पर लाने के लिए किया गया। कुमार विश्वास की ओर से विश्वविद्यालय बनाए जाने का संकल्प पूरा करने की प्रार्थना की। प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि भारतेन्दु युग यदि भारतेन्दु हरिशचंद्र का था तो यह युग डॉ. कुमार विश्वास का है। इस दौरान अनूप कुमार, मुरारी शुक्ला, आर्यन यादव, योगेश, अमित राजपूत, डॉ. शैलेद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।