फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कबड्डी जूनियर वर्ग में केशव और माधव हाउस विजयी

शिखा पांडेय Updated Wed, 29 Oct 2025 09:49 PM IST

जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित अंतर-हाउस कबड्डी टूर्नामेंट में बुधवार को जूनियर वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। जीत के साथ केशव और माधव हाउस ने फाइनल में जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल में केशव हाउस ने शिवा हाउस को 27–20 से और दूसरे में माधव हाउस ने प्रताप हाउस को 34–29 के अंतर से हराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्रा, संभाग निरीक्षक अजय दुबे ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इससे पहले सीनियर वर्ग में केशव और प्रताप हाउस ने मंगलवार को फाइनल में जगह बनाई थी। दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले गुरुवार को सुबह 10 बजे से खेले जाएंगे। विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्य डॉ. नमिता गुप्ता, खेल शिक्षक आशुतोष सत्यम झा, अजय सिंह, उत्कर्ष वर्धन सिंह, अंशुमन शुक्ला, चेतना गुप्ता, विवेकानंद श्रीवास्तव, आलोक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें