फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता: सेमीफाइनल में पहुंचे पीपीएन, डीएवी और वीएसएसडी कॉलेज

छत्रपति शाहूजी महाराज विवि की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरे दिन बुधवार को लीग व क्वार्टरफाइनल मैच हुए। क्वार्टरफाइनल में जीत के साथ पीपीएन, डीएवी और वीएसएसडी कॉलेज ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। वीएसएसडी कॉलेज नवाबगंज में हुए पहले लीग मैच में हरसहाय कॉलेज ने वीरेंद्र स्वरूप कॉलेज को 44 रन से हराया। दूसरे मैच में पीएसआईटी की टीम के नहीं आने पर चौ. चरण सिंह कॉलेज इटावा को वॉकओवर दिया गया। इसके बाद हुए पहले क्वार्टरफाइनल मैच में डीएवी कॉलेज ने हरसहाय कॉलेज को नौ विकेट से हराया। दूसरे मैच में वीएसएसडी कॉलेज ने एक्सिस कॉलेज को 116 रन से और तीसरे मैच में पीपीएन कॉलेज ने क्राइस्ट चर्च को 21 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। चौथा मैच गुरुवार को होगा। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. बिपिन चंद्र कौशिक, निदेशक डॉ. अंशु सिंह सेंगर, उप प्राचार्या प्रो. नीरू टंडन, आयोजन सचिव डॉ. विपेंद्र सिंह परमार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें