कानपुर में महापौर प्रमिला पांडेय ने वार्ड-86 हितकारी नगर, काकादेव स्थित हितकारेश्वर मंदिर के पास शिविर लगाकर समस्याएं सुनीं। कई लोगों ने नालों, नालियों और फुटपाथ पर अतिक्रमण कर दुकानें बनाने की शिकायत की। यह सुनते ही महापौर ने नगर निगम प्रवर्तन दस्ते को बुलडोजर के साथ बुलाया। पी-ब्लॉक हितकारी नगर की सड़कों, नालों, नालियों और फुटपाथ से 65 स्थायी, अस्थायी कब्जे ध्वस्त कराए।