महाराजपुर थाना परिसर से महज दो सौ मीटर दूर ओवर ब्रिज के पास एनएचएआई की टीम बैरिकेडिंग कर स्वच्छता और सड़क पर सफेद पट्टी बनाने का कार्य कर रही थी। इसी दौरान एक जेसीबी चालक ने नियमों की अनदेखी करते हुए मजदूरों की जान जोखिम में डाल दी। बैरिकेडिंग के बीच से डिवाइडर फांदकर वह एक लेन से दूसरी लेन में उल्टी दिशा में तेज रफ्तार से दौड़ पड़ा। अचानक सामने से आ रहे एक बड़े ट्रक चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर वाहन रोक दिया जिससे बड़ा हादसा टल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और एनएचएआई टीम ने चालक की लापरवाही पर नाराजगी जताई।