फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अवैध मिट्टी खनन करते हुए पकड़ी जेसीबी, मामला दर्ज

शिखा पांडेय Updated Tue, 27 Jan 2026 08:49 PM IST

नरवल थाना क्षेत्र के अखरी गांव में लंबे समय से चल रहे अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम ने नायब तहसीलदार अजय कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान खनन में लगी एक जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। इसी दौरान एक डंपर चालक भी वाहन लेकर भागने में सफल रहा। छापेमारी के बाद जब्त जेसीबी को पुलिस थाने ले आई और मामले की जांच शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता है और पर्यावरण पर भी गंभीर असर पड़ता है। इसलिए दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम फरार चालकों की तलाश कर रही है। उपजिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें