जाजमऊ चेकपोस्ट के पास रविवार दोपहर बाइक से घर लौट रहे 19 वर्षीय युवक की गर्दन प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आ गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे पहले निजी अस्पताल और फिर हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गर्दन पर 12 टांके लगाए गए हैं। घायल की पहचान जाजमऊ के गौशाला निवासी कृष्ण (19) के रूप में हुई है। वह उन्नाव से घर लौट रहा था, तभी चाइनीज मांझा उसकी गर्दन में उलझ गया। घटना के बाद वह सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया।