कानपुर के जाजमऊ स्थित रैदास विहार नई बस्ती में जलभराव के चलते लोगों का जीवन नर्क बन गया है। स्थानीय निवासी इस्लाम अहमद ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि घरों में पानी भरने से किस तरह उनका जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।