बारासिरोही नई बस्ती में बस्ती के पास डंप कूड़े की खबर अमर उजाला ने बीते 10 दिन पहले प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान में लेकर अब नगर निगम के अधिकारियों ने सफाई कर्मी लगाकर बस्ती में डंप कूड़े को हटवाना शुरू कर दिया है।बता दें डंप कूड़े से उठती बदबू से स्थानीय लोगों का बुरा हाल बना हुआ था। स्थानीय लोगों ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया।