फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 14 बीघा में की गई अवैध प्लाटिंग को किया ध्वस्त

केडीए जोन-1 बी के प्रवर्तन दस्ते ने गुरुवार को परमियापुरवा, मैनावती मार्ग में लगभग 14 बीघा क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की। तीन बीघा क्षेत्र में बने अवैध निर्माण को सील कर दिया। जोन-1 बी के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दस्ते ने परमियापुरवा, मैनावती मार्ग स्थित जागेश्वर मंदिर के सामने लगभग आठ बीघा में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया। बिना स्वीकृत मानचित्र और अनुमति के विकसित की जा रही इस प्लाटिंग को ध्वस्त कराया। ओएसडी के अनुसार यह प्लाटिंग अर्चना निषाद, रामखिलावन आदि ने कराई थी। इसके अलावा प्रवर्तन दस्ते ने बैकुंठपुर, मंधना क्षेत्र में राजावत एवं अन्य द्वारा बिना नक्शा पास कराए किए गए निर्माण को सील कर दिया। यह क्षेत्र लगभग तीन बीघा में फैला हुआ है। प्रवर्तन दस्ते ने बैकुंठपुर क्षेत्र में दो और अवैध निर्माण चिह्नित कर नोटिस जारी किए। ओएसडी ने बताया कि निर्माणकर्ताओं ने मौके पर स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखाए। ओएसडी ने बताया कि कल्याणपुर और बिठूर क्षेत्र के अंतर्गत लगभग सात बीघा में की गई अवैध प्लाटिंग चिह्नित की जा चुकी है। इस पर जल्द कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें