फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रावण के पुतलों की जबरदस्त मांग, पांच लाख से ज्यादा के बिके

मंगलवार को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए शहर में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का बाजार सजा है। महंगाई का असर भी पुतलों की कीमतों पर है। अखबारी कागज, दफ्ती, रंगीन कागज, बांस और तार के दाम बढ़ने से लागत पिछले साल के मुकाबले बढ़ गई है। हालांकि बाजार में छोटे पुतलों के साथ 30 फीट तक के पुतलों की जबरदस्त मांग भी है। सोमवार को लोगों ने बहुत अच्छी खरीदारी की। करीब पांच लाख रुपये तक की बिक्री का अनुमान है। कारीगरों का कहना है कि पर्व के दिन सबसे ज्यादा बिक्री होती है। शहर के जीटी रोड और निरालानगर में पुतलों की दुकानें लगी हैं। इस बार करीब पांच से दस हजार पुतलों की बिक्री का अनुमान है। शहर से ही कानपुर देहात, कन्नौज, फतेहपुर, उरई और आसपास के जिलों में भी पुतलों की सप्लाई की जाती है। कारीगर राकेश कुमार ने बताया कि इस बार मौसम अच्छा रहा है। इसके चलते छोटे-बड़े हर आकार के पुतलों को तैयार किया गया है। कारीगर सुरेश कुमार के मुताबिक दो से 30 फीट तक के पुतलों की मांग है लेकिन 25 से 30 फीट वाले पुतलों के ऑर्डर अधिक मिल रहे हैं। दफ्ती से बने छोटे पुतले 100 से 400 रुपये प्रति पीस में उपलब्ध हैं। ऑर्डर पर सुनहरी पन्नी से सोने की लंका भी बनाई जा रही है। सोमवार को ग्राहकों ने अच्छी संख्या में पुतले खरीदे हैं। दशहरा के दिन बिक्री सबसे अधिक होने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें