कानपुर में होली के लिए पिचकारी और रंग का बाजार सज गया है। देशी पिचकारियों से बाजार पटे हैं। बाहुबली की तलवार और पुष्पा की कुल्हाड़ी स्टाइल पाइप पिचकारी बच्चों को खूब भा रही है। इस बार चार्ज होने वाली पिचकारी भी बाजार में है। आसमान में दगने वाले पटाखों की तरह आसमान को रंगने वाले कलर शॉट भी बाजार में हैं। फलों से बने रंग व अलग-अलग फ्लेवर वाले आइस्क्रीम गुलाल बाजार में छाए हैं।