शहर में हो रही तेज बारिश के पीछे मानसूनी ट्रफ लाइन का क्षेत्र के नजदीक बने रहना प्रमुख कारण है। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसूनी ट्रफ लाइन के आसपास सक्रियता के चलते क्षेत्र में बारिश का दौर बना हुआ है। उन्होंने बताया कि ट्रफ लाइन के नजदीक होने से वातावरण में नमी बढ़ रही है और इसके प्रभाव से बादल विकसित होकर तेज बारिश करा रहे हैं। इसके चलते शहर और आसपास के इलाकों में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।