फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: एचबीटीयू के छात्रों ने सेना के जवानों को सिखाया प्लेन उड़ाना

शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Feb 2026 08:52 PM IST

हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) के एयरो क्लब ने अपनी तकनीकी क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सेना के बेस कैंप बाबीना कैंट, झांसी में फिक्स्ड विंग आरसी प्लेन का सफल प्रदर्शन और प्रशिक्षण दिया। साथ ही सेना के जवानों को प्लेन उड़ाना भी सिखाया। एयरो क्लब द्वारा आयोजित आरसी प्लेन प्रदर्शन से प्रभावित होकर आर्मी रेजीमेंट, जम्मू एवं कश्मीर ने 20 जनवरी को अपने प्रशिक्षण केंद्र के लिए फिक्स्ड विंग आरसी प्लेन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। इसके बाद 10 फिक्स्ड विंग आरसी प्लेन प्रशिक्षण केंद्र भेजे गए। इसके बाद प्रो. एसकेएस. यादव के मार्गदर्शन में एयरो क्लब के छात्रों की टीम ने सेना के बेस कैंप बाबीना कैंट, झांसी में पहुंचकर सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। छात्रों ने सैनिकों को आरसी प्लेन के संचालन, उड़ान नियंत्रण तकनीक और डायनामिक फायरिंग अभ्यास में इनके उपयोग से संबंधित प्रशिक्षण दिया। टीम में धीरज सिंह, शनवाज अहमद, मुलायम सिंह सहित अन्य छात्र सदस्य शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें