कल्याणपुर ब्लॉक के भैलामऊ गांव में बने सरकारी विद्यालय के शौचालय की दुर्दशा सरकारी धन की बर्बादी का उदाहरण है। शौचालय चारो तरफ से झाड़ियों से घिरा है।शौचालय के दरवाजो में लगे तालों में जंग लग चुका है। तालों में लगी जंग से पता चलता है कि इस शौचालय का प्रयोग सालो से नहीं किया गया है।