वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और विदेशी मुद्रा भंडार की मजबूती को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से स्वर्ण खरीद में संयम, अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और संसाधनों के सीमित उपयोग के आह्वान को कानपुर के उद्यमियों ने व्यापक समर्थन दिया। सोमवार शाम को कोआपरेटिव इस्टेट सभागार में चेयरमैन विजय कपूर की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण गोष्ठी में उद्योग जगत से जुड़े प्रमुख लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेश को राष्ट्रहित में बताते हुए उसका पालन करने का सामूहिक संकल्प लिया।