फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 'मेरे पति को जेल से छोड़ो...', कचहरी में हाईवोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; मची खलबली

कानपुर कचहरी परिसर के बाहर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवती पुलिस कार्यालय के पीछे स्थित ऊंचे टावर पर चढ़ गई और अपने पति को जेल से रिहा कराने की मांग करने लगी। युवती को टावर पर चढ़ा देख मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और तत्काल समस्त पुलिस बल व वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए युवती से लगातार संवाद स्थापित किया और घंटों की काउंसलिंग व समझाइश के बाद उसे सकुशल नीचे उतार लिया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवती की माता ने अक्टूबर 2025 में थाना सचेंडी में उसकी कथित अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना के दौरान युवती की उम्र और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने नियमानुसार पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। नवंबर 2025 में पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया था। वर्तमान में आरोपी युवक न्यायालय के आदेशानुसार जेल में निरुद्ध है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें