फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पेट दर्द से तड़प रहे बुजुर्ग की मौत, अस्पताल की खुली पोल; बिना लाइसेंस चल रहा था ICU

प्रसून शुक्ला Updated Thu, 16 Jul 2026 03:28 PM IST

कल्याणपुर क्षेत्र के पुराना शिवली रोड स्थित न्यू शुभ हॉस्पिटल में आंत के ऑपरेशन के बाद एक मरीज की मौत हो जाने पर बुधवार रात परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया। प्रारंभिक जांच में अस्पताल में बिना अनुमति आईसीयू संचालित होने की बात भी सामने आई है, जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच और कार्रवाई की बात कही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें