कल्याणपुर में आवास विकास संख्या एक में नगर निगम के कूड़ा कंटेनर के बाहर कूड़ा फेंकने से स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।कंटेनर में कूड़ा डालने के बजाय लोग उसके बाहर ही कूड़े का ढेर लगा रहे हैं। इससे आसपास गंदगी फैल रही है। शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर निगम की ओर से सफाई अभियान चलाया जाता है, लेकिन नागरिकों की लापरवाही अभियान के उद्देश्य पर पानी फेर रही है। लोगों को कूड़ा निर्धारित कंटेनर में डालने और स्वच्छता बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है।