जाजमऊ अंतर्गत नई चुंगी चौराहे पर पुल के नीचे सुंदरीकरण कराया गया था। लेकिन नशेबाजी का अड्डा बनने से इसकी खूबसूरती में दाग लग रहा है। जाजमऊ ब्रिज के नीचे चौराहे से दोनों ओर खूबसूरत पार्क का निर्माण सरकारी तंत्र से कराया गया है। वहीं, पास में शराब ठेके से शराब लेकर नशेबाज ब्रिज के नीचे खुलेआम जाम बनाते हैं और नशेबाजी करते हैं। आसपास के लोग डर के कारण विरोध नहीं कर पाते।