फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: श्री जंगली देवी मंदिर में मां के खजाने का हुआ वितरण

Shikha Pandey Updated Tue, 24 Mar 2026 09:55 PM IST

श्री जंगली देवी मंदिर किदवई नगर में चैत्रकालीन नवरात्रि महापर्व पर मंगलवार को सिद्धपीठ जंगली देवी के दरबार में भक्तों के लिए मां के खजाने का वितरण किया गया। खजाना प्राप्त करने के लिए दोपहर से ही भक्तों की लंबी कतार लग गई थी। श्री जंगली देवी मइया की जयकारों के साथ खजाने का वितरण दोपहर 3 बजे से शुरु हुआ भक्तों की लंबी कतार दोपहर 2 बजे से ही लगा गई थी सभी भक्तगणों ने माता रानी के दर्शन किए और खजाने को प्राप्त किया। क्योंकि मान्यता है माता रानी के इस खजाने को पाकर भक्तगण घर में रखते है ताकि उनको कभी भी धन धान्य की कमी न हो , इसलिए जंगली देवी मइया का जयकारा लगाते हुए भक्तगण घंटो इंतजार करते रहे और हजारों भक्तों को खजाने का वितरण किया गया जो रात तक चला। इस अवसर पर विधायक महेश त्रिवेदी, ट्र्स्ट की अध्यक्षा माया वर्मा, कृष्ण स्वरुप मिश्रा, अशोक बाजपेयी, विजय पांडेय, ज्ञान प्रकाश, मनोज कपूर, राहुल मिश्रा, प्रखर, रजत आदि लोगों ने सहयोग किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें