गोविंदनगर स्थित श्री सांवलिया सेठ सालासर बाला जी मंदिर सेवा समिति की ओर से तृतीय वार्षिकोत्सव पर शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ गोविंदनगर पांच ब्लॉक स्थित मंदिर से हुआ। पूर्व विधायक अजय कपूर व विजय कपूर ने पताका फहराकर शोभायात्रा को रवाना किया। यात्रा में श्रद्धालु केसरिया ध्वज लिए हुए बैंड की धुन पर नृत्य करते चल रहे थे। वहीं राधा-कृष्ण और सांवलिया सेठ सालासर बाला जी की झांकी लोगों को आकर्षित कर रही थी। यात्रा चड्ढा स्वीट हाउस, नटराज सिनेमा, दुर्गा मंदिर, चावला चौराहा और नंदलाल चौराहा होते हुए मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई। यहां मुकेश जायसवाल, अंकुर खन्ना, प्रकाश त्रिपाठी, सतबीर सिंह, घनश्याम जायसवाल, वीरेंद्र सिंह भदौरिया, सोनू ठाकुर और आशीष मल्होत्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।