कानपुर देहात में सिकंदरा के महमूदपुर गांव के पास कानपुर से औरैया जा रही सवारी गाड़ी (मैजिक) का ब्रेक फेल हो गया। तेज रफ्तार वाहन दुकानें तोड़ते हुए एक दूकान में जा घुसी। वाहन में सवार 10 सवारियां बाल-बाल बच गईं। चालक मौके से भाग गया। सिकंदरा कस्बा के मालवीय नगर निवासी दुकानदार राहुल चौरसिया ने दस हजार रुपए का नुकसान होने की जानकारी दी है।