सावन के पहले सोमवार पर सरसौल स्थित प्रसिद्ध श्री नंदेश्वर शिव धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर, आसपास के मार्गों और पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने नंदेश्वर महादेव के दर्शन-पूजन किए और मंदिर परिसर व तालाब क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सुचारु यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसीपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।