कानपुर के सचौली क्षेत्र में पांडु नदी पर बने क्षतिग्रस्त पुल को सुरक्षा कारणों से बंद किए 24 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अनजान वाहन चालकों का वहां पहुंचना जारी है। शुक्रवार को पूरे दिन सैकड़ों वाहन चालक पुल के पास पहुंचे, जिन्हें मौके पर तैनात साढ़ पुलिस ने रोककर वैकल्पिक मार्गों की ओर भेजा।