यूपीएसआई भर्ती परीक्षा के चलते रविवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ दिखाई दी। विभिन्न जिलों से परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों के कारण स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर काफी भीड़ रही। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाले रखा और लगातार भीड़ को नियंत्रित करते नजर आए। ट्रेनों के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सवार होते दिखाई दिए, जिससे कुछ समय के लिए अफरातफरी जैसे हालात भी बने। प्लेटफॉर्म से लेकर ट्रेनों के भीतर तक अभ्यर्थियों की भीड़ साफ दिखाई दी। कई ट्रेनों में जनरल कोच पूरी तरह भर गए, वहीं एसी कोच में भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सफर करते नजर आए। पुलिसकर्मी लगातार प्लेटफॉर्म पर निगरानी करते रहे, जिससे व्यवस्था बनी रही।