फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 50 हजार रुपये कीमत के चोरी के मोबाइल के साथ शातिर गिरफ्तार

शिखा पांडेय Updated Thu, 20 Nov 2025 05:17 PM IST

आउटर पर ट्रेेनों के धीमा होने पर यात्रियों का कीमती सामान छीनने वाले शातिर को जीआरपी ने दबोचा है। उसके कब्जे से 50 हजार रुपये कीमत का मोबाइल बरामद किया गया है।  कानपुर सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि गुरुवार को वह फोर्स के साथ गश्त पर थे। इस दौरान फेथफुलगंज कूड़ाघर के आगे से रेलवे पटरी किनारे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था। उसे रोककर कारण पूछा तो वह भागने लगा। इस पर उसे दौड़ा कर दबोचा गया और थाने लाए। तलाशी में उसके पास से एक मोबाइल बरामद हुआ। पूछने पर उसने अपना नाम सर्वाेदयनगर, शुक्लागंज निवासी सौम्य कुमार रावत उर्फ छोटू उर्फ मेंडी बताया। बरामद मोबाइल भी चोरी का था। स्टेशन के आउटर पर छिपकर ट्रेनों की गति धीमी होने पर खिड़की या दरवाजे के नजदीक के यात्रियों का कीमती सामान छीनकर यह भाग जाता था। यह अपने साथियों के साथ उन्नाव सदर कोतवाली से पिछले साल डकैती में जेल भी जा चुका है। इसके अलावा, कानपुर सेंट्रल स्टेशन से भी उसके खिलाफ एक केस पहले से दर्ज है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें