फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मनरेगा से बापू का नाम हटाने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने से आक्रोशित महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा के पास मेस्टन रोड पर विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर महात्मा गांधी का नाम नहीं हटाने की मांग कर रहे थे। अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि यह बापू का अपमान है और भाजपा सरकार का गरीब विरोधी कदम भी। 17 दिसंबर को गांधी प्रतिमा फूलबाग पर सत्याग्रह किया जाएगा। इस माैके पर हरप्रकाश अग्निहोत्री, इखलाख अहमद डेविड, इकबाल अहमद, रितेश यादव, राजेश गौतम, शंकर दत्त मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, राम शंकर राय, राकेश साहू आदि माैजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें