कानपुर के भीतरगांव ब्लॉक में गोवंशों के बेहतर रखरखाव और सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रशासन ने बड़ी पहल की है। इसके तहत क्षेत्र की पांच छोटी गौशालाओं, पसेमा, पासीखेड़ा, कुआंखेड़ा, बिहूपुर और देवसड़ को बंद कर वहां के गोवंशों को बड़ी और सुसज्जित गौशालाओं में शिफ्ट कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, इन सभी गोवंशों को बेहटा गंभीरपुर और बिरहर स्थित बड़ी गौशालाओं में सुरक्षित रूप से स्थानांतरित किया गया है। इस कदम का उद्देश्य गोवंशों को एक ही स्थान पर बेहतर चारा, पानी और चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।