बिठूर के मोहम्मदपुर में नवनिर्मित रेलवे स्टेशन के बाहर टिकट घर के पास झाड़ियां और जंगली घास उग आने से सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई है। लंबे समय से कटाई व साफ-सफाई न होने से स्टेशन के बाहर गंदगी का माहौल बना हुआ है, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है और लोगों ने रेलवे अधिकारियों से सफाई कराने की मांग की है।