फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: प्रयागराज हाईवे किनारे मिला अज्ञात युवक का शव

महाराजपुर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोड़ पर शनिवार सुबह सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने हाईवे किनारे लगभग 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक का बायां पैर टूटा हुआ था और खून बह रहा था। उसकी जेब से कुछ पैसे बरामद हुए लेकिन कोई पहचान संबंधी कागजात नहीं मिले। पुलिस ने आसपास गांवों के लोगों को बुलाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। युवक नीली जींस, नीली टीशर्ट, सफेद हरा स्वेटर और जूते मोजे पहने हुए था। शव हाईवे से करीब दस मीटर दूर मिला है। पुलिस का अनुमान है कि किसी अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मारी जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि युवक की पहचान के प्रयास गांवों के लोगों की मदद और सोशल मीडिया के जरिए किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें