कानपुर के गोविंद नगर स्थित बीएसए कार्यालय में गुरुवार को थैलेसीमिया से ग्रसित बच्चों की मदद के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अब तक 36 लोगों ने रक्तदान किया है। आयोजकों के अनुसार शाम 5 बजे तक यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। रक्तदान शिविर में युवाओं के साथ-साथ समाजसेवियों और कर्मचारियों ने भी भागीदारी निभाई। लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया।