फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हड़ताल के समर्थन में बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

फेडरेशन ऑफ बैंक आफ इंडिया स्टाफ यूनियन के आह्वान पर बैंक प्रबंधन के भेदभावपूर्ण रवैया और द्विपक्षीय समझौते के उल्लंघन के विरोध में बैंक आफ इंडिया कर्मचारी 30 मार्च को देशव्यापी हड़ताल करेंगे। वहीं हड़ताल के समर्थन में बैंककर्मियों ने किदवईनगर स्थित आंचलित कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन संयुक्त मंत्री अंकुर द्विवेदी, बैंक ऑफ़ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन के मंत्री सुनील कुमार शुक्ला ने कहा कि बैंक प्रबंधन का रवैया बहुत नकारात्मक है। बैंक प्रबंधन समझौते के प्रावधानों और आपसी सहमति से बने स्टाफ मामलों की रूपरेखा का भी उल्लंघन कर रहा है। कर्मचारियों पर अत्यधिक काम का बोझ डाला जा रहा है। छुट्टियां भी स्वीकृत नहीं की जा रही हैं। और वार्षिक वेतन इंक्रीमेंट को भी रोका जाता जा रहा है। यदि समस्याओं का समाधान न हुआ तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर मनोज तिवारी, एसके मिश्रा, संत कुमार मिश्रा, अनिल सोनकर, आशुतोष दीक्षित, अनिकेत सिंह, अंशुमान तिवारी, अंकित त्रिपाठी, नितिन शर्मा, रौशुल सचान, रामेंद्र सहाय आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें