फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: तेज रफ्तार ऑटो पलटा, चालक समेत आठ परीक्षार्थी घायल; हाईवे पर मची अफरा-तफरी

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित पुरवामीर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ऑटो हादसे का शिकार हो गया। स्कूटी से टकराने के बाद ऑटो हाईवे किनारे पलट गया, जिससे चालक समेत आठ परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुरवामीर पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस उपलब्ध न होने पर पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों को अपनी जीप से सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार ऑटो चालक राहुल पुत्र गेंदालाल निवासी कुलगांव चकेरी से छिवली बॉर्डर तक ऑटो चलाता है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह परीक्षार्थियों को लेकर पुरवामीर स्थित एमजीए कॉलेज में एसएससी जीडी परीक्षा दिलाने जा रहा था। रास्ते में ऑटो की रफ्तार काफी तेज थी। परीक्षार्थियों ने चालक से कई बार धीरे चलाने को कहा, लेकिन उसने वाहन की गति कम नहीं की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुरवामीर ओवरब्रिज के पास अचानक ब्रेक लगाने के दौरान ऑटो स्कूटी से टकरा गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार छात्र सड़क पर गिर पड़े और कई को गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें