कैंट थानाक्षेत्र के युवक की शुक्लागंज में हत्या कर शव फेंकने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मृतक मोनू के साथ वह लोग सिमपोर्ट का काम करते थे। लेकिन मृतक उनसे गाली-गलौज कर मारपीट करता था और धमकाकर अपना टारगेट पहले पूरा करवाता था। इतना ही नहीं, रोजाना मिलने वाले पैसों से भी ज्यादा ले लेता था और बीसी जमा करने की बात कहता था जिसके चलते उसे अच्छा इंसेंटिव मिलता था। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने साजिश के तहत उसे बुलाकर शराब पिलाई और फिर आंख में फॉग स्प्रे डाल दिया। छतपटाने पर दोनों आरोपियों ने डंडे से पीछे से वार कर मौत के घाट उतार दिया। फिर ऑटो से उसका शव उन्नाव में फेंककर भाग गए। पुलिस ने दोनो आरोपियों को गोरा कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया है।